एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधार्थियों ने किया पौधा रोपण

0
14

सांगोद
जे एल एन संस्थान द्वारा संचालित संस्कार एकेडमी स्कूल द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांगोद रिवर फ्रंट स्थित गुरुनानक उद्यान में पौधा रोपण किया। संस्था कॉर्डिनेटर अमन मिर्ज़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के इस पौधा रोपण अभियान के अंतर्गत संस्कार एकेडमी स्कूल के विधार्थियों ने गुरुनानक उद्यान में पौधा रोपण कर ग्रीन डे मनाया।


इस अवसर पर विधार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था सचिव डॉ अशरफ बैग ने कहा कि वृक्षारोपण एक सतत और दीर्घकालिक निवेश है जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पेड़ों से मिलने वाली ताजा हवा और हरियाली मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। हरे भरे स्थानों से तनाव कम होता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

पेड़ पौधे जीवों की विविधता को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र संतुलित रहता है। बैग ने कहा कि वर्तमान में जो प्राकृतिक आपदाएं आरही हैं वो पारिस्थितिकी असंतुलन का ही परिणाम हैं पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण कर इन आपदाओं को रोका जा सकता हे। विद्यालय में ग्रीन डे के अवसर पर विशेष शैक्षिक सत्र और कार्यशाला आयोजित की गईं जिसमें में अध्यापकों ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, और वृक्षारोपण के लाभों के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने इस दौरान प्रश्न पूछे और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here