सांगोद (कोटा)
शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव(karnataka result) में कांग्रेस को मिली जीत ने सांगोद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुशी मनाने का मौका दिया। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिले बहुमत व युवक कांग्रेस चुनाव में देहात जिला अध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा के विजयी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांगोद गांधी चौराहा पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी तथा एक दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद, पार्षद राजेंद्र गहलोत, अफसार प्रधान आदि ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन भाजपा नेताओं के दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में विश्वास किया और कांग्रेस को बहुमत देकर केंद्र की भाजपा सरकार को आईना दिखाने का कम किया है। महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुकी जनता ने अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
इस मौके पर घनश्याम सोनी, जगदीश नागर, हेमंत नंदवाना, वक्फ बोर्ड सदर मुस्ताक अहमद, पार्षद दिलीप सेन, योगेंद्र तिवारी, निरंजन जैन, सलीम अंसारी, रूपचंद सुमन, मास्टर मेहमूद खान, नरेश मंगल, सिद्धार्थ सुवालका समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।